टीम इंडिया का कप्तान विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी, कप्तानी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन अपने ड्रेसिंग और लाइफ स्टाइल को लेकर भी वो हमेसा चर्चे में रहते है। वैसे विराट हमेशा अपने टैटू की को लेकर ज्यादा चर्चे में रहते है, क्योंकि उनसे पहले आज तक किसी भारतीय खिलाड़ी ने इस तरह से अपनी बॉडी पर इतने टैटू नहीं बनवाएं। जानकारी के अनुसार विराट ने अपने शरीर पर करीब 6 टैटू बनवाएं हैं, सब का अपना अलग महत्व हैं। तो चलिए आज जानते है उन 6 टैटू का क्या है राज

1. गॉड्स आई: विराट के बाएं हाथ के कंधे पर एक बड़ी सी आंख बनी है, जिसे विराट भगवान की आंख कहते हैं। उनके अनुसार यह उन्हें सही और गलत का बोध कराती है।

2. भगवान शिव, कैलाश और मानसरोवर: विराट की कलाई पर भगवान शिव, कैलाश पर्वत और मानसरोवर का टैटू बना हुआ है। विराट का मानना हैं कि कैलाश पर्वत और मानसरोवर उन्हें मेडिटेशन के लिए प्रेरित करते हैं और भगवान शिव उन्हें मजबूत बनने के लिए प्रेरणा देते हैं।

3. माता-पिता का नाम: विराट के हाथ पर ऊपर पीछे की ओर बना टैटू उनके लिए बेहद खास हैं। विराट कहते हैं कि उनके साथ उनके माता-पिता हमेशा नहीं रह सकते, इसलिए इस टैटू में उनके माता-पिता का नाम लिखा हुआ है।

4. जापानी समुरई वरियर: विराट को अपना यह टैटू बहुत पसंद हैं, बाएं हाथ पर बने ऊपर की ओर इस टैटू का नाम जापानी समुरई वरियर है। बता दे कि यह जापान के वरियर थे जो, अपनी जिंदगी अनुशासन, सम्मान, ईमानदारी से जीते थे, विराट भी इसे पूरी तरह से फॉलो करते हैं।

5. टेस्ट और वनडे कैप नंबर: क्रिकेट के लिए विराट की दिवानगी देखते ही बनती हैं, वह खेल में पूरी जान झोक देते हैं। विराट के टैटू का हिस्सा उनकी टेस्ट कैप का नंबर और वनडे कैप का नंबर भी है।

6. जॉडिएक साइन: विराट के एक टैटू में स्कॉर्पियो का साइन बना है, विराट के अनुसार यह उन्हें खेल के मैदान पर और भी पावरफुल बनने के लिए प्रेरित करता है।

Related News