टोक्यो में आयोजित हो रहे ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया हालांकि आज भारतीय महिला टीम को अपने सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम के सामने 2-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है।

इसी को लेकर अब खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल एवं कोच से फोन पर बातचीत की गई है और उनका हौसला वर्धन भी करते हुए कहा गया है कि उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और उन्हें उनके प्रदर्शन पर बहुत गर्व है।


आज अर्जेंटीना के साथ खेले गए सेमीफाइनल के मुकाबले में भारत द्वारा एक कड़ी चुनौती अर्जेंटीना को दी गई आपको बता दें कि अर्जेंटीना पिछले दो ओलंपिक से लगातार मेडल जीती आ रही है जो कि एक बड़ी बात है और उनके सामने भारतीय महिला हॉकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन भारतीय महिला हॉकी टीम के कारनामों को साफ तौर पर दर्शाता है।

हालांकि मेडल जीतने की दौड़ में अभी भी भारतीय टीम बनी हुई है क्योंकि अब भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए अपना अगला मुकाबला खेलेगी।

इसके अलावा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और कुछ मरीज ने से टेलीफोन पर बातचीत की गई और उन्होंने महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए कहा कि महिला टीम एथलीटों का एक कुशल समूह है जिसमें उनकी मेहनत और उनकी लगन उन्हें देखने को मिल रही है और इसी तरह आगे भी खेलती रहेंगी।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एकत्रित करते हुए भी महिला हॉकी टीम एवं टोक्यो ओलंपिक में खेल रहे सभी खिलाड़ियों का हौसला वर्धन किया गया।

Related News