स्पोर्ट्स डेस्क। आई पी एल 2022 में कई नए खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खूब नाम कमाया है। दोस्तों सूत्रों की माने तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही आईपीएल डेब्यु कर सकते है। हम आपको बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हम आपको बता दें कि इस समय अंक तालिका में मुंबई इंडियंस सबसे नीचे है जो अपने पिछले 7 मुकाबले लगातार हार चुकी है। गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर को पिछले आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, लेकिन खेलने का मौका नहीं दिया था। अब खबर आ रही है कि इस बार वह जल्द मुंबई इंडियंस की ओर से अपना आईपीएल डेब्यु कर सकते हैं।

Related News