क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर ... मैदान के अंदर हो या मैदान से बाहर, खिलाड़ियों की रोचक लाइफस्टाइल ... पढ़ने के लिए चैनल फॉलो जरूर करें।

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपनी ख़राब फॉर्म के कारण सवालों के घेरे में हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज से बाहर कर दिया गया हैं। जिसके बाद उनके 2019 विश्वकप खेलने को लेकर भी असमंजस की स्तिथि बनी हुई हैं।

धोनी के विश्वकप टीम में खेलने को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उनका पक्ष रखा हैं। और कहा हैं कि, धोनी का 2019 विश्वकप में खेलना बेहद जरुरी हैं। भले ही वे बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन विकेटकीपिंग ग्लव्स में धोनी का आज भी कोई सानी नहीं हैं।

गावस्कर ने कहा कि, धोनी आज भी बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग करते हैं और युवा गेंदबाजों के मेंटर की भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं। इसके अलावा उनका फील्डिंग जमाने का तरीका भी बहुत शानदार हैं। कई ऐसी चीजें हैं जिनके लिए कोहली को धोनी की जरुरत पड़ेगी।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स में विश्लेषण करते हुए कहा कि, कप्तान विराट को विश्वकप में धोनी की आवश्यकता पड़ेगी। आप सभी जानते हैं कि धोनी को फील्ड में जमावट और खिलाड़ियों से हिंदी में बात करना बेहतर हैं। इसलिए धोनी को विश्वकप के लिए टीम में होना बेहद जरुरी हैं।

दोस्तों धोनी के विश्वकप में खेलने को लेकर गावस्कर के तर्क से आप कितना सहमत हैं ? हमें कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर देवें और फॉलो करें।

Related News