स्पोर्ट्स डेस्क। आई पी एल 2022 का 44 वां मैच शुक्रवार को शाम 7:30 बजे राजस्थान रॉयल्स और मुंबई के बीच खेला जाएगा, जिसमें मुंबई अपना पहला मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी। आज हम आपको राजस्थान रॉयल्स के ऐसे खिलाडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर देंगे और उन्हें पहला मैच जीतने में मुश्किल खड़ी करेंगे।

यजुर्वेन्द्र चहल
राजस्थान रॉयल्स के फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल इस समय आई पी एल 2022 के सबसे ताकतवर गेंदबाज है, जो रन बचाने के साथ-साथ विकेट चटकाने में भी माहिर है। आज वो मुंबई के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

जॉस बटलर
राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज जॉस बटलर आईपीएल 2022 में तीन शतक जड़ चुके हैं।आज वो अपनी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर भारी पड़ेंगे।


रियान पराग
राजस्थान रॉयल के ऑलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग ने पिछले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके कारण ही राजस्थान मुकाबला जीत पाई थी। आज भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

Related News