स्पोर्ट्स डेस्क। आई पी एल सीजन 15 का 27 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। आज हम आपको दिल्ली कैपिटल्स के उन दमदार खिलाडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज दिल्ली को रोमांचक मुकाबला जिता सकते है।

1.ऋषभ पंत
ऋषभ पंत आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं। इस सीजन में भी उन्होंने अपने बल्ले से कई रन बनाए हैं। आज वो दिल्ली कैपिटल्स को अपने बल्ले के दम पर ही जीत दिला सकते हैं।

2.ललित यादव
दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी ललित यादव इस आईपीएल में खूब नाम कमा रहे हैं। वह बल्ले के साथ साथ गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखा रहे हैं। आज के मैच में भी वो अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन का नमूना बेंगलुरु के खिलाड़ियों को दिखा सकते हैं।

3.कुलदीप यादव
इस समय कुलदीप यादव आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो रनों को रोकने के साथ-साथ विकेट चटकाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। आज वह अपनी फिरकी से आरसीबी के बल्लेबाजों को थोड़ा परेशान कर सकते हैं।

Related News