खेल डेस्क। भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास कल से इंग्लैंड क खिलाफ रांची में शुरू होने वाले चौथे मैच में अपने टेस्ट कॅरियर के एक हजार रन पूरे करने का मौका होगा। अगर वह इस मैच की पहली पारी में ये उपलब्धि हासिल करने में सफल हो जाते हैं तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने 14 पारियों में अपने एक हजार रन पूरे किए थे।

रांची में चौथा मैच शुरू होने से पहले आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले पांच क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ के नाम है, जिन्होंने साल 1924 में केवल 9 मैचों की 12 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स ने 12, ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन ने 13 और नील हार्वे तथा विनोद कांबली ने 14-14 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

PC: cnbctv18

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News