स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों ने कई विश्व रिकार्ड अपने नाम किए हैं। आज हम आपको वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले तीन भारतीय खिलाड़ियों से आपको मिलवाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन तीन भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में।

1.विराट कोहली
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली है। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 114 पारियों में 5,005 रन बनाकर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

2.शिखर धवन
वनडे क्रिकेट सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन दूसरे नंबर पर आते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने 118 पारियों में 5,065 बनाकर यह विश्व रिकार्ड अपने नाम किया था।

3.सौरव गांगुली
दोस्तो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का नाम नंबर 3 पर आता है। जानकारी के लिए बता दें कि सौरव गांगुली ने 126 पारियों में 5,055 बनाकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया था।

Related News