स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों क्रिकेट में भारतीय क्रिकेटरो ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर खूब नाम कमाया है। इस खेल में कई भारतीय क्रिकेटर ने विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। आज भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीम बन चुकी है, लगभग हर विश्व रिकॉर्ड में भारतीय क्रिकेटरों का नाम शामिल है। आज हम आपको ऐसे तीन भारतीय क्रिकेटरों से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके नाम क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

1.रोहित शर्मा
रोहित शर्मा एक जाने-माने भारतीय क्रिकेटर है जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अब तक तीन दोहरे शतक लगाए हैं, उन्होंने 264, 209 और 208 रन बनाते हुए यह विश्व रिकार्ड अपने नाम किया है।

2.वीरेंद्र सहवाग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के नाम भी वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। जानकारी के लिए बता दें कि सहवाग ने 219 रन बनाकर यह रिकार्ड अपने नाम किया था।

3.सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट का लगभग हर विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 200 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Related News