आजकल पुरे देश में आईपीएल का बहुत ही जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। आईपीएल 2019 के दूसरे दिन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। अपने घरेलू मैदान पर मैच खेल रही मुंबई इंडियंस का बल्ला नहीं चला। इस मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने अपना दमदार प्रदर्शन दिया। लेकिन एक बात तो है मैच के दौरान खिलाड़ियों की पत्नियां अपने पति को सपोर्ट करते नजर आईं। मैच के दौरान स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ियों की पत्नियों का ग्लैमरस लुक दिखा।

मुंबई में आयोजित इस मैच में टीम के खिलाड़ी जहीर खान की पत्नी सागरिका भी नजर आईं। सागरिका पवेलियन में बैठ टीम को चीयर्स करती नजर आईं। उनका कैजुअल लुक काफी ग्लैमरस दिख रहा था।


वहीं, टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच भी मैच देखने पहुंची थी। हेजल मुंबई इंडियंस की टीशर्ट पहनी हुईं थी।जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था।

इसके साथ रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह भी अपनी क्यूट बेटी के साथ मैच देखती नजर आईं। रीतिका हाल ही में मां बनी हैं। बेटी के साथ रोहित की पत्नी रीतिका काफी क्यूट लगी रही थीं।

Related News