भारतीय टीम के सबसे सक्सेसफुल कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वह अभी भी क्रिकेट से दूर नहीं हुए हैं और लगातार ही आईपीएल खेल रहे हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में एक घर खरीदा है जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में पुणे में भी एक घर खरीदा है। महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में भी अपना एक घर बनवा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के पास एक फार्म हाउस भी है जहां पर वह लगातार खेती करते हैं और पशुपालन भी करते हैं। कुछ समय पहले महेंद्र सिंह धोनी अपने रांची में स्थित फार्म हाउस पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे और सब्जियां उगा रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का रांची वाले फार्म हाउस का नाम कैलाशपति है।

इस फार्म हाउस की खास बात यह है कि यह लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है। जैसा कि हमने आपको बताया कि महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में एक घर बनवा रहे हैं उस घर की खास बात यह है कि उस घर से अरब सागर बिल्कुल साफ साफ दिखाई देता है इनका यह घर बहुत ही खूबसूरत है।

इसके अलावा बात करें महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस की तो अभी बहुत लाजवाब है इस फार्म हाउस में स्विमिंग पूल से लेकर स्टेडियम जैसी हर सुविधाएं मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जैसे ही आई पी एल 2021 कोरोना के चलते स्थगित किया गया था उसके बाद से यह महेंद्र सिंह धोनी रांची में स्थित अपने फार्म हाउस पर अपने परिवार के साथ रहने चले गए थे। तभी से लेकर अब तक महेंद्र सिंह धोनी वहीं पर रहकर खेती का काम कर रहे थे और वहां पर ऑर्गेनिक सब्जियों गा रहे थे।

Related News