कल मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के सातवें मुकाबले में आरसीबी को 6 रन से हरा दिया और इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मुकाबला आईपीएल 2019 का सबसे रोमांचक मुकाबला था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी गेंद पर 6 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम की जीत के हीरो कोई और नहीं बल्कि लसिथ मलिंगा रहे।

मैच जीत जाने के बावजूद भी लसिथ मलिंगा मैदान पर फूट-फूट कर रोने लगे। लसिथ मलिंगा इसलिए रोने लगे क्योंकि अंतिम ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 17 रन बनाने थे और आखिरी ओवर लसिथ मलिंगा डाल रहे थे। उनकी पहली गेंद पर छक्का लगा, जिसके बाद लसिथ मलिंगा ने बहुत ही शानदार तरीके से अंतिम 5 गेंद फेंकी और अपनी टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई।

मैच जीते जाने के बाद लसिथ मलिंगा की आंखों में आंसू आ गए। वे खुद को रोने से नहीं रोक पाए, जिसके बाद युवराज सिंह ने लसिथ मलिंगा को गले लगाया और उनको जीत की बधाई दी। कल के मैच में युवराज सिंह पुराने युवराज सिंह लगे। उन्होंने चहल की 3 गेंदों पर 3 छक्के लगाए थे।

Related News