IPL 2021 की नीलामी दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है। इस बारे में BCCI ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कई रिपोर्ट्स के अनुसार ये नीलामी दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी। नीलामी से पहले बीसीसीआई ने फ्रैंचाइजी को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने के बारे में कहा है।

BCCI की रिटेंशन पॉलिसी के मुताबिक फ्रेंचाइजी को सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत है और टीमों को 30 नवंबर तक फाइनल लिस्ट जमा करनी है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है।

CSK - एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली / सैम कुरेन

DC - ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और आंद्रे नॉर्टजे।

MI - रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन (सबसे अधिक संभावना)

KKR- सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर

RCB- विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल

दूसरी ओर, द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पीबीकेएस के साथ अपना एसोसिएशन खत्म कर सकते हैं और नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान बन सकते हैं। आपको बता दें कि लखनऊ और अहमदाबाद को आईपीएल 2022 के लिए दो नई फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल किया गया। सूत्रों के अनुसार राहुल लखनऊ फ्रेंचाइजी द्वारा पेश किए गए डील्स पर सहमत हो गए हैं।

Related News