खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज ही के दिन यानी 14 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए थे।

इससे पहले अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज दोहरा शतक नहीं लगा सका था। उन्होंने ये बड़ी पारी खेल चाल्र्स कोवेंट्री और सईद अनवर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा था। सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में 147 गेंदों पर 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

इससे पहले वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का संयुक्त रिकॉर्ड पाकिस्तान के सईद अनवर और जिम्बाब्वे के चाल्र्स कोवेंट्री (दोनों 194) के नाम दर्ज था। सचिन की इस पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 153 रन से हराया था।

PC: indiatoday

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News