हार्दिक पांड्या ने कुछ महीने पहले ही मॉडल नताशा स्टानकोविक से सगाई की थी, अब इसी बीच हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को बताया है कि वह पिता बनने वाले हैं, इस खबर के चलते पुरे सोशल मीडिया में चर्चे हो रही है, इसी बीच हम आपको बता दे उन 4 क्रिकेटरों का नाम जो बिना शादी के ही पिता बन गए थे।

विवियन रिचर्ड्स: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता का भी अफेयर काफी चर्चा में रह चुका है, भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता और महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के बीच शादी तो नहीं हुई, लेकिन दोनों काफी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में थे, बिना शादी के ही इन दोनों की एक लड़की भी हैं। जिसका नाम मसाबा गुप्ता है।

जो रूट: जो रूट भी उन क्रिकेटरों में शामिल है, जो बिना शादी के ही पिता बन गए थे,जो रूट और केरी कोटरेल लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद केरी कोटरेल प्रेग्नेंट हो गई थी। मौजूदा समय में रूट-केरी की जोड़ी क्रिकेट जगत की सबसे खुबसूरत जोड़ियो में एक हैं।

विनोद कांबली: पूर्व इंडियन क्रिकेटर विनोद कांबली भी बिना शादी के पिता बन गए थे. विनोद कांबली ने पहली वाइफ को तलाक दे दिया था. इसी दौरान उनका अफेयर एक फैशन मॉडल आंद्रेया हैविट से हुआ, आंद्रेया से रिलेशन के दौरान ही विनोद पिता बन गए थे।

डेविड वॉर्नर: डेविड वॉर्नर और उनकी पत्नी केंडिस की बड़ी बेटी ईवी है, ईवी का जन्म 11 सितंबर 2014 को हुआ था, उस वक्त दोनों पति-पत्नी नहीं थे। वर्ल्ड कप 2015 के बाद 4 अप्रैल को वॉर्नर ने केंडिस से शादी की थी।

Related News