खेल डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन अब राजनीति में भी उतर गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के इस स्टार क्रिकेटर ने अब संसद में सीट जीत ली है। शाकिब अल हसन ने अपने पहले चुनाव 150,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

विपक्षी पार्टी की ओर से चुनाव का बहिष्कार करने के बाद शाकिब को ये बड़ी जीत मिली है। जिले के मुख्य प्रशासक अबू नासेर बेग ने इस बात की जानकारी दी है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि खेल के सभी प्रारूपों में देश का नेतृत्व करने वाले 36 वर्षीय ऑलराउंडर ने पश्चिमी शहर मगुरा में अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वी को डेढ़ लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

आज हम आपको शाकिब अल हसन की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, शाकिब अल हसन की कुल संपत्ति 45 मिलियन डॉलर यानी 375 करोड़ रुपए है। वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के ए प्लस कैटगरी में शामिल है। उनका वार्षिक वेतन करीब 48 लाख रुपए है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News