खेल डेस्क। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने एक बार फिर से बड़ा पुरस्कार हासिल किया है। इस स्टार फुटबॉलर ने अब नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पछाडक़र फीफा 2023 के बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने तीसरी बार ये बड़ा पुरस्कार जीता है। आज हम आपको लियोनल मेसी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

खबरों के अनुसार, लियोनल मेसी की कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3268 करोड़ रुपए है। उनके कई अलग-अलग देशों में आलीशान घर हैं। स्पेन के पास इबिजा आइलैंड पर मेसी का लगभग 100 करोड़ रुपए का आलीशान घर है। वहीं बार्सिलोना में स्थित घर की कीमत करीब 56 करोड़ रुपए है।

मेसी के पास कई महंगी कारें भी हैं। इस महान फुटबॉलर के पास खुद प्राइवेट जेट भी है। वह अक्सर परिवार के साथ इसी से यात्रा करते हैं। इस प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए से अधिक है। वहीं उनके र्क महंगे होटल्स भी है।

PC: businessinsider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News