डेस्क: आज के समय में नीरज चोपड़ा किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने जब से ओलंपिक में देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है, तब से ही सभी लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है। अलग-अलग साक्षात्कारों में उनसे अलग-अलग तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।

इनसे पूछे जाने वाले आम सवाल उनके संघर्ष और भविष्य में उनके प्लानिंग से संबंधित है। ज्यादातर सभी साक्षात्कारों में उनसे उनके कैरियर से संबंधित सवाल ही पूछे गए। जबकि एक साक्षात्कार में उनसे उनके गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा गया। गर्लफ्रेंड के बारे में पूछे जाने पर पहले तो वह शर्माए फिर उन्होंने इस विषय में सभी को बताया।

कहा- खेल पर ध्यान देना चाहता हूं
नीरज चोपड़ा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। उनका कहना है कि वह अपना सारा ध्यान फिलहाल खेल में देना चाहते हैं। आने वाले समय में उन्हें पेरिस भी जाना है। इसके लिए वह अच्छे से तैयारी करना चाहते हैं ताकि देश का नाम और आगे ले जा सके। बता दें कि 2024 में ओलंपिक का आयोजन पेरिस में किया जाने वाला है।

नेशनल क्रश कहे जा रहे हैं नीरज
ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण गोल्ड जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगभग सभी लड़कियां उन्हें अपना क्रश बता रही हैं। इसी के साथ नीरज चोपड़ा नेशनल क्रश कहलाए जा रहे हैं। हालांकि जो लड़कियां नीरज को अपना क्रश बता रही है उनके लिए बुरी खबर यह है कि वह फिलहाल खेलों में ही अपना ध्यान देना चाहते हैं।

24 अगस्त से शुरू होंगे पैरालंपिक खेल
टोक्यो ओलंपिक के समाप्त होने के साथ ही अब 24 अगस्त से टोक्यो पैरालंपिक 2020 शुरू होने जा रहा है। इसमें भारत के 43 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। ये खिलाड़ी कुल 9 खेलों में भाग लेंगे। ओलंपिक में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सभी की निगाहें अब पैरालंपिक पर टिकी हुई है। इसका समापन 6 सितंबर 2021 को होगा।

Related News