खेल डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी छोड़ दी है। अब आईपीएल के आगामी संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 17 आज से शुरू होने जा रहा है। भारतीय कप्तान धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपना जलवा दिखाया है।

उनकी कप्तानी में टीम ने पांच खिताब जीते हैं। एमएस धोनी ने 2008 से लेकर 2023 तक सीएसके की 212 मैचों में कप्तानी कर इसमें से 128 मैचों में जीत दर्ज की है। उनकी कप्तानी में चेन्नई 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 14 सीजन में से 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है। पांच खिताब जीते हैं। वह 250 आईपीएल मैचों में 5082 रन बना चुके हैं। वहीं उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 142 कैच पकड़े हैं और 42 स्टंपिंग की है।

PC:espncricinfo

Related News