स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी एक जाने-माने पूर्व भारतीय क्रिकेटर है, जिनके नाम क्रिकेट इतिहास में कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का अब तक का सबसे सफलतम कप्तान भी कहा जाता है, जिन्होंने कई मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम को जीत दिलाई है। दोस्तों माही और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 90 टेस्ट मैच और 350 वनडे मैच खेले हैं। पूरी दुनिया के लोगों को महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट काफी पसंद आता है जो बेहद ही अद्भुत शॉट है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि हेलीकॉप्टर शॉट’, जिसके लिए धोनी प्रसिद्ध हैं, उन्हें रांची में टेनिस-बॉल टूर्नामेंट के दौरान उनके दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी है। इस खूबसूरत कपल के एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा धोनी है। दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, पदम भूषण, पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Related News