भारतीय क्रिकेटर के टेलेंट और स्किल्स से पूरी दुनिया वाकिफ है लेकिन वे कितने पढ़े लिखे हैं इस बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और एमएस धोनी सहित आज हम आपको कुछ क्रिकेटर्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने मुंबई के शारदाश्रम विद्यामंदिर से 12वीं की तक पढाई की है ।

2. विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाडियों और कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने विशाल भारती पब्लिक स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है।


3. महेंद्र सिंह धोनी

भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को कई अहम जीत दिलाई है। वे मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं।

4. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कई अहम रिकॉर्ड बनाए हैं और उनकी फैन फॉलोविंग काफी अधिक है। टीम के उपकप्तान ने 12वीं तक पढ़ाई की है।


5. सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को प्यार से "दादा" कहा जाता है, जो कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से वाणिज्य स्नातक हैं। बाद में, उन्हें मानद पीएच.डी. की।

6. रविचंद्रन अश्विन

स्टार ऑफ स्पिनर ने चेन्नई के एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक किया है।

Related News