खेल डेस्क। पूर्व भारतीय ऑल राउंडर इरफान पठान ने शानदार खेल के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। भारत के इस पूर्व क्रिकेटर ने पहली बार सोशल मीडिया पर ऐसा किया है, जिसके लिए उनके प्रशंसक भी उत्सुक थे।

इरफान पठान ने पहली बार अपनी पत्नी सफा बेग का चेहरा सोशल मीडिया पर दिखाया है। उन्होंने ट्विटर यानी एक्स पर आठवीं सालगिरह पर अपनी पत्नी का चेहरा प्रशंसकों को दिखाया है। उन्होंने अपनी पत्नी सफा बेग के साथ एक फोटो शेयर की है।

इस फोटो के साथ ही इरफान पठान ने लिखा कि अनेक भूमिकाएं एक ही शख्स द्वारा निभाई जाती हैं - मूड बूस्टर, कॉमेडियन, ट्रबल मेकर और मेरे बच्चों की निरंतर साथी, दोस्त और मां। इस खूबसूरत यात्रा में मैं तुम्हें अपनी पत्नी के रूप में संजोता हूं, 8वीं सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार।

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने साल 2016 में पूर्व मॉर्डल सफा बेग से निकाह किया किया था। दोनों का एक बेटा भी। इरफान पठान ने अपने क्रिकेटर कॅरियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

PC: twitter

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News