इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में अच्छे प्लेयर्स को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए टीमों के बीच जंग जारी है। इसी बीच क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की बड़ी राशि खर्च कर के अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इसी के साथ क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

क्रिस मॉरिस के लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच लड़ाई चल रही थी लेकिन 10 करोड़ रुपये के बाद आरसीबी बाहर हुई और राजस्थान रॉयल्स बोली में शामिल हो गई।

इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अपने पर्स से एक बड़ी राशि को खर्च करते हुए एक शानदार प्लेयर को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। क्रिस मॉरिस की बेस वैल्यू 75 लाख रुपए थी।

मॉरिस को आरसीबी द्वारा रिलीज किया गया था। जहां उन्होंने 34 रन बनाए और 12 विकेट चटकाए। लेकिन वे एक अच्छे हिटर, ऑल-राउंडर है जिसे कोई भी टीम अपने क्रम में रखना चाहेगी। हालाँकि, उनकी फिटनेस के मुद्दे एक बड़ी चिंता थी।

Related News