खेल डेस्क। इंडियंन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण शुरू होने से पहले पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि इस टीम में अब दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी की एंट्री हुई है। उन्हें श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिली है।

अब आईपीएल के इस संस्करण में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका के क्वेना मफाका जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इस क्रिकेटर ने हाल ही में हुए अंडर-19 वल्र्ड कप में धांसू प्रदर्शन किया था। 17 साल के बाएं हाथ के मीडियम पेसर मफाका पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने अब तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

वह अब इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर अनकैप्ड प्लेयर शामिल हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के इस क्रिकट की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। आईपीएल का आगामी संस्करण कल से शुरू होने वाला है।

PC: insidesport

Related News