खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। वह इस टूर्नामेंट में पांच हजार से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज तक आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर सके हैं।

आईपीएल के अभी तक 16 संस्करण समाप्त हो चुके हैं और 22 मार्च से इसका 17वां संस्करण शुरू होन जा रह है। धोनी ने अपने 16 साल के आईपीएल कॅरियर में अभी तक एक बार भी ऑरेंज कैप को हासिल नहीं कर सके हैं। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी अभी तक आईपीएल के 250 मैचों में 5082 रन बना चुके हैं।

अब ये देखने वाली बात होगी कि महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के आगामी संस्करण में ऑरेंज कैप हासिल करने में सफल हो पाते हैं या नहीं। खबरों की मानें तो आईपीएल 2024 महेन्द्र सिंह धोनी के लिए ये आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है।

PC: espncricinfo

Related News