खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में एक बार फिर से एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बार एमएस धोनी आईपीएल में किसी नए रोल में दिखाई देंगे। इस बात के संकेत उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दिए हैं।

सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने अब अपने पोस्ट से सोशल मीडिया पर अचानक से खलबली मचा दी है। भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने पोस्ट में लिखा कि नए सीजन और नए रोल के लिए काफी बेकरार हूं। जुड़े रहिए।

इस पोस्ट के बाद प्रशंसक सोच रहे हैं कि एमएस धोनी अब आईपीएल में किस नए रोल में नजर आएंगे। लोग अब यहां तक कयास लगा रहे हैं कि आईपीएल 2024 में धोनी बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे भी या नहीं। अब ये आने वाला समय ही बताएगा कि धोनी आईपीएल के आगामी संस्करण में किए नए रोल में नजर आएंगे।

PC:espncricinfo

Related News