इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की बात होती है तो क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, रोहित शर्मा, सुरेश रैना जैसे बल्लेबाजों का नाम आता है,छक्के लगाने के मामले में भी ये बल्लेबाज अकसर सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में छक्के लगाने का रिकॉर्ड इनमें से किसी भी बल्लेबाज के नाम नहीं है।

आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि आईपीएल के सबसे ज्यादा मैचों में छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है,धोनी आईपीएल के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 मैचों में कम से कम एक छक्का जरूर जड़ा है।

धोनी के बाद सुरेश रैना का नंबर आता है, जिन्होंने 98 मैचों में छक्का जड़ा है, वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 89 और रोहित शर्मा ने 88 मैचों में कम से कम एक छक्का जरूर लगाया है।

Related News