मकर सक्रांति का त्यौहार बेहद नजदीक है। पूरे भारत वर्ष में ये त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह भारत में वसंत के आगमन का भी प्रतीक है। यह त्योहार विभिन्न शहरों जैसे तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहू, पंजाब में माघी और कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। त्यौहार को मनाने के पीछे लोगों की अलग अलग मान्यताएं हैं।

लोग इस दिन पतंग उड़ाते हैं और आम लोगों के साथ सेलेब्रिटीज में भी पतंग उड़ाने का काफी क्रेज है। आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पतंग उड़ाना बेहद पसंद है। तो आइए जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में।

विराट कोहली

विराट कोहली जब भी मैदान में उतरते हैं, अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लेते हैं। लेकिन उन्हें पतंग उड़ाने का भी शौक है। एक बार जब दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में पतंग आकर गिरी तो उनका ध्यान उस पतंग पर पड़ा और विराट ने पतंग को हाथ में उठा लिया। इस दौरान विराट ने पतंग में धागा डाल कर पूरे मैदान में उड़ाया।

इरफ़ान पठान

इरफान पठान कई प्रतिभाओं के व्यक्ति हैं। यह सच है कि उनके गेंदबाजी कौशल ने उन्हें क्रिकेट में लोकप्रिय बना दिया है, लेकिन आप उन्हें पतंगबाजी में भी चुनौती नहीं दे सकते। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें पतंग उड़ाना बेहद पसंद है।

शिखर धवन

शिखर धवन, एक ऐसे शख्स, जिनकी प्रतिभा क्रिकेट से लेकर संगीत तक है, उन्होंने भी दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाई और पतंग को बेहद ही बेहतरीन ढंग से उड़ाया था। ये साल 2019 को बात है। उन्होंने मांजा और पतंग का काफी आनंद लिया।

इस मकर संक्रान्ति रात के खाने में जरूर बनाएं सिंधी कढ़ी, स्वाद होता है लाजवाब

एमएस धोनी

धोनी भी उन क्रिकेटर्स में से हैं जिन्हे पतंग उड़ाना बेहद पसंद है। धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में तो नाम कमाया ही है लेकिन उनकी हॉबीज में पतंग उड़ाना भी शामिल है।

सक्रांति पर जरूर करें ये 5 ज्योतिषी उपाय, होगी बरकत ही बरकत

सौरभ गांगुली

सौरभ गांगुली से एक बार भारत द्वारा जीते गए 1983 के विश्व कप की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा था कि तब, "मैं अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था और रेडियो पर लाइव कमेंट्री सुन रहा था।" इस बात से पता चलता है कि पतंग उड़ाने का जादू उनके सर चढ़ कर बोलता है।

तो अब आप समझ चुके होंगे कि जितना हम लोगों को पतंग उड़ाना पसंद है उतना ही भारतीय खिलाडियों को भी पतंग उड़ाना बेहद पसंद है।

Related News