भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में दुबारा नियुक्त होने के बाद रवि शास्त्री की सैलरी में बढ़ोतरी की संभावना काफी अधिक बढ़ गई है। रवि शास्त्री के सैलरी में 20% का इजाफा किया जा सकता है। जिसके बाद वे मालामाल हो जाएंगे। सालाना उनकी सैलरी 10 करोड़ हो जाएगी। रवि शास्त्री को अपने पिछले कार्यकम में 8 करोड़ सैलरी पैकेज मिलता था जो किसी भी हालत में कम नहीं है लेकिन अब उनकी सैलरी में और भी बढ़ोतरी होने वाली है।

कोच रवि शास्त्री के साथ पोर्ट स्टाफ की सैलरी में भी सैलरी में इजाफा होगा। भरत अरुण को बोलिंगं कोच के रूप में फिर से नियुक्त किया जाएगा और आर श्रीधर जो भारत के फील्डिंग कोच है, उनकी सैलरी में भी 3.5 करोड़ की बढ़ोतरी होगी। विक्रम राठौड़, जो संजय बांगड़ की जगह बल्लेबाजी कोच नियुक्त हुए हैं, उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी की जाएगी और इसके बाद उनकी सैलरी 2.5 से 3 करोड़ हो जाएगी। ये बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से अप्लाई होगी।

रवि शास्त्री एक सफल कोच साबित हुए हैं। उन्होंने एक कोच के रूप में भी कई चीजों के बारे मे बताया है।

उन्होंने कहा कि वे टीम के साथ मिलकर सभी मोर्चों पर सुधार करने का प्रयास करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वे हर गलतियों से सीख ले और उनको सुधारी भी जाए।

Related News