टीम इंडिया दिग्गज बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने खेल के दम पर पूरी दुनिया में देश का लोहा मनवाया है। भारतीय क्रिकेर्ट्स की जितनी तारीफ की जाए कम है। लेकिन आज हम उन भारतीय क्रिकेटर्स की बात करने जा रहे हैं जो करोड़ों के मालिक हैं लेकिन फिर भी उन्होंने किसी सेलेब्रिटी या करोड़पति से नहीं बल्कि आम लड़कियों से शादी की है। तो आइए जानते हैं इन क्रिकेटर्स के बारे में।



1.महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बना ली थी। उनके स्टाइल पर दुनिया की लाखों लड़कियां फ़िदा थी।लेकिन उन्होनें अपने जीवनसाथी के रूप में उस लड़की को चुना जिसे की उनके परिवार वालों ने उनके लिए चुना। साक्षी, धोनी के बचपन की दोस्त थी और उनको उनके परिवार वालों ने ही धोनी के लिए चुना।

2.सुरेश रैना

सुरेश रैना टीम इंडिया के बहुत ही शानदार बल्लेबाज़ है उन्होंने प्रियंका चौधरी से शादी की जो कि एक आम लड़की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि,वह एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। इन दोनों का रिलेशन काफी लंबे समय तक चला था और अंत में सुरेश रैना ने इसी से शादी की।

3.गौतम गंभीर

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर और हाल ही में बने बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने भी शादी करने के लिए एक साधारण लड़की को चुना था। गौतम गंभीर की पत्नी नताशा जैन असल में उनकी दोस्त हुआ करती थी। उनकी दोस्ती सालों पुरानी है और गौतम गंभीर की वे क्रश थी और बाद में ये दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और शादी की।

Related News