खेल डेस्क। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच जीतने के लिए अब केवल 74 रन की जरूरत है। भारत की दूसरी पारी में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 37 की पारी खेल अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

इस पारी के माध्यम से जायसवाल टेस्ट कॅरियर के शुरुआत आठ टेस्ट मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेट बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जायसवाल ने अपने शुरुआत आठ मैचों में भारत की ओर से सर्वाधिक 973 बना रन लिए हैं।

इससे पहले ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज था। उन्होंने अपने पहले 8 टेस्ट मैचों में कुल 936 रन बनाए थे। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड अभी भी डॉन ब्रैडमैन क नाम ही दर्ज है, जिन्होंने अपने पहले 8 टेस्ट मैचों में कुल 1210 रन बनाए थे।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News