टीम इंडिया के जाने माने क्रिकेटर और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी की बल्लेबाजी के कई फैन रहे हैं। लेकिन Mahendra Singh Dhoni अगर क्रिकेट के बाद किसी से लगाव है तो वो है उनका कार और बाइक का कलैक्शन, उनके गैराज में बाइक और विंटेज कारों के साथ स्पोर्ट्स कार का बड़ा कलैक्शन है, जिनको ड्राइव करते हुए अक्सर महिंद्र सिंह धोनी को रांची की सड़कों पर देखा जा सकता है।


महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फॉर्महाउस पर लग्जरी कारों के लिए स्पेशल शोरूम बनाया है, जो उनके कार और बाइक के कलैक्शन को धूल और पानी से बचता है, इस बात को जानकर आप खुद ही सोच सकते हैं कि, धोनी को अपने कारों के कलैक्शन से कितना लगाव है।

साक्षी ने जिस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वो माही के फॉर्महाउस का है, जिसमें साक्षी ने एक घोड़े को घास खाते हुए कैप्चर किया है. इसके साथ ही उनके वीडियो में खूबसूरत विंटेज कारों का कलेक्शन भी दिखाई दे रहा है, वहीं इस वीडियो को देखकर ज्यादातर लोग कमेंट करके माही के कलेक्शन की तारीफ कर रहे हैं।

Related News