खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप में बहुत से बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली है। आज हम आपको आईसीसी टी20 विश्व कप में उच्चतम स्ट्राइक रेट वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन तीन बल्लेबाजों का नाम जानकर ही आप चौंक जाएंगे।

इस मामले में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एल एनगिडी हैं, जिन्होंने इस विश्व कप में 400 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने एक गेेंद पर चार रन बनाए हैं। बांगलादेश के मुस्तफिजुर रहमान ने 5 मैचों में केवल 9 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 225 रहा है।

जबकि तीसरे स्थान पर भारत के अर्शदीप सिंह रहे हैं। इस भारतीय तेज गेंदबाज को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में केवल एक गेंद खेलने का मौका मिला है। इस पर उन्होंने दो रन बनाए हैं। इससे उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा है।

Related News