टोक्यो ओलंपिक्स 2021 23 जुलाई से शुरू होने वाला है। खेलों के इस महाकुंभ का कोरोना में आयोजन काफी विवादों में है लेकिन खिलाडियों को कोरोना की गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। इसके तहत सारे इंतजाम किए गए हैं।ओलंपिक की तैयारी कई देशों के खिलाड़ी कई-कई सालों तक करते हैं। अगर कोई इसे जीत ले तो उसे मैडल मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किओलंपिक में जीते गोल्ड मेडल की कीमत कितनी होती है?

टोक्यो ओलंपिक में जो मैडल मिलेगा वह बेहद खास होगा। क्योकिं पहली बार इन मैडल्स को ईलेक्ट्रॉनिक गेजेक्ट्स को रिसाइकल कर बनाया गया है। जापान के लोगों ने इसके लिए करीब 62 लाख पुराने मोबाइल फोन दिए थे। इसके अलावा कुल 32 किलो सोना जमा किया गया था। ओलंपिक में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मैडल मिलते हैं। आप भी ये जानने को इच्छुक होंगे कि आखिर गोल्ड मैडल की कीमत कितनी होती है?

556 ग्राम का गोल्ड मेडल
ओलंपिक में मिलने वाले गोल्ड मेडल का वजन 556 ग्राम होता है। सिल्वर मैडल का वजन 550 ग्राम और ब्रॉन्ज़ का 450 ग्राम वजन होता है। अब बात करें इसकी कीमत की तो खिलाड़ी उसे बेचने जाएं तो उसे 65 हजार 790 रुपए मिलेंगे। दरअसल इसमें केवल 6 ग्राम सोना होता है बाकी 550 ग्राम का चांदी होता है। इस हिसाब से सोने की कीमत 28500 और चांदी की कीमत 37290 रुपए होती है। इनको जोड़ कर मैडल की कीमत 65790 रुपए होती है।

ओलंपिक में इन मेडल्स को ख़ास बॉक्स में रखकर दिया जाएगा। इन बॉक्स को लकड़ी से बने ख़ास खोल में रखकर दिया जाएगा।

Related News