वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट में एक मानहानि का मुकदमा जीत लिया है।

गेल ने मानहानि का यह मुकदमा एक ऑस्ट्रेलियन मीडिया ग्रुप के खिलाफ किया था। मुकदमा जीतने पर गेल को बतौर मुआवजा तीन लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर का भुगतान मिलेगा।

दरअसल फेयरफैक्स मीडिया ग्रुप ने गेल पर साल 2016 में गेल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया है। मीडिया ग्रुप के मुताबिक यह महिला गेल की मसाज करने गई थी तब उन्होंने उसके साथ गलत व्यवहार किया था।

इस खबर के प्रकाशित होने के गेल काफी नाराज हुए थे और उन्होंने इस मीडिया ग्रुप के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। कोर्ट ने माना कि इस मामले में गेल के खिलाफ ऐसे कोई सबूत नहीं मिले। गलत खबर के प्रकाशन से गेल की साख को नुकसान पहुंचा है।

कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद गेल के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मीडिया ग्रुप को निर्देश दिया कि वह गेल को तीन लाख डॉलर का भुगतान करे।

आपको बता दें कि फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है।

Related News