खेल डेस्क। फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 का आगाज 20 नवंबर से होने जा रहा है। कतर में होने वाले इस बड़े आयोजन में दुनिया की 32 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए जंग लड़ेगी। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 के चैम्पियन को कितनी प्राइज मनी मिलेगी।

इस राशि के बारे में जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी।खबरों के अनुसार, फीफा विश्व कप 2022 की कुल प्राइज मनी 3568 करोड़ रुपए है। विश्व चैम्पियन बनने पर विजेता टीम को 344 करोड़ रुपए की मोटी राशि दी जाएगी।

जबकि उपविजेता को 245 करोड़ रुपए मिलेंगे। अब समय ही बताएगा कि फीफा विश्व कप 2022 का चैम्पियन कौनसा देश बनेगा।

Related News