हर साल कोई न कोई ऐसा मामला सामने आता है जबकी कोई कोई तिरंगे का अपमान कर देता है। इसी बात का एक अच्छा सबूत पेस करती हु। यह बात है मिस्टर सुपरानेशनल शो के दौरान तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। शो में रैम्प वॉक कर रहे भारतीय प्रतिभागी ने तिरंगे को कमर से नीचे के हिस्से में पहनकर देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। पहले मिस्टर सुपरानेशनल-2016 शो में 36 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत की ओर से जितेश नरेश ठाकुर प्रतिभागी थे।

शो में राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले 27 वर्षीय जितेश नरेश ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान कर दिया। जितेश शो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। शो के दौरान जीतेश ने जो शॉर्ट्स पहना वो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीन रंगों से बना था और इसमें अशोक चक्र भी बना था।

फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के तहत तिरंगे का अपमान संविधान के खिलाफ सख्त क़ानून हैं। अगर कोई व्यक्ति झंडे का कपड़ा बनाकर पहनता है। मूर्ति में लपेट देता है तो इसे तिरंगे का अपमान माना जाएगा।

Related News