इंटरनेट डेस्क। आप और हम सभी धोनी को एक महान और दिग्‍गज खिलाड़ी के रूप में जानते हैं जिसने कई रिकॉर्ड बनाए और देश को वर्ल्‍डकप दिलवाने के साथ-साथ कई और जीत भी दिलवाईं।

अपने बल्‍ले के दम पर धोनी ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो शायद आज तक किसी खिलाड़ी की किस्‍मत में नहीं आ पाए। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। जो क्रिकेट करियर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिनके बारे में वो खुद जिक्र तक करना नहीं चाहते हैं।

पहला रिकॉर्ड: धोनी ने आज तक एशिया के बाहर कोई शतक नहीं बनाया है। ये बात भी धोनी के शर्मनाक रिकॉर्ड्स में दर्ज हो जाती है कि विदेशी मैदान में जाकर उनके बल्‍ले का जादू फीका पड़ जाता है और वो रन नहीं बना पाते हैं।

दूसरा रिकॉर्ड: आपको मालूम नहीं होगा कि धोनी ही वो खिलाड़ी हैं जो लगातार 4 टेस्‍ट सीरीज़ हारे हैं। भारत के इतिहास में धोनी ही पहले ऐसे कप्‍तान बने जिन्‍होंने 4 लगातार टेस्‍ट सीरीज़ में हार देखी।

तीसरा रिकॉर्ड: धोनी के नाम बांग्‍लादेश से एक दिवसीय श्रृंख्‍ला हारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2015 में बांग्‍लादेश ने धोनी की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम को क्रिकेट के मैदान में धूल चटा दी थी। भारत को बांग्‍लादेश ने तीन दिवसीय मैचों की श्रृंख्‍ला में 2-1 से हराकर श्रृंख्‍ला अपने नाम कर ली थी। इस तरह बांग्‍लादेश के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंख्‍ला हारने वाले धोनी पहले कप्‍तान बने।

Related News