स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन 15 का 19 वा मुकाबला रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रन से जीत लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 215 रन का स्कोर बना डाला। दोस्तों इस स्कोर के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले आई पी एल 2022 का सर्वाधिक स्कोर 4 विकेट पर 211 रन था, जो लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था।

Related News