खेल डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाडियों ने देश का नाम काफी ज्यादा रोशन किया जिसके बाद से ऐसा लग रहा है की देश की सरकार खेलों के प्रती जागरुक हो गई है और नई प्रतिभाओं को खोजने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

आपको बता दें की सरकार ने देश की नई प्रतिभाओं को खोजने के लिए खेलो इंडिया खेलोका मूलमंत्र चलाया है जिसको आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दस सालों के लिए दो खेलों को गोद लेने का एलान कर दिया है।

जिनस में से एक खेल कुश्ती होगा तो वहीं दूसरे खेल के नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है बता दें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल ही में इकाना स्टेडियम में ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया इस दौरान उऩ्होंने पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को कुल 42 करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान राशि भेंट की और दो खेलों को गोद लेने की घोषणा की जिसमें से एक खेल कुश्ती होगा।

Related News