खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल देव आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन यानी 6 जनवरी साल 1959 को चंडीगढ़ में जन्में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने अपने शानदार खेल के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है।

आज हम आपको कपिल देव से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आप ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक बार कपिल देव ने अंडरवल्र्ड के डॉन दाउद इब्राहिम को टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बाहर निकाल दिया था।

उस समय दाउद इब्राहिम भारतीय टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में चले आए थे, कपिल देव उस समय उनसे परिचित नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने वहां से दाउद को बाहर जाने के लिए बोल दिया था। कपिल देव का क्रिकेट कॅरियर बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने कई बड़ी उपलब्धि अपने कॅरियर में हासिल की हैं।

PC: aajtak

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News