खेल डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ी जमकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत के नाम लगातर रोशन कर रहे हैं अब तक भारत टोक्यो पैरालिंपिक में कई मेड़ल जीत चुका है।

तो वहीं भारत की निशानेबाज अवनि लेखड़ा ने टोक्यो पैरालिंपिक में इतिहास रच दिया है बता दें की अवनि लेखड़ा पहले की निशानेबाजी में भारत को गोल्ड़ पदक दिला चुकीं हैं लेकिन अब अवनि लेखड़ा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच 1 स्पर्धा में शुक्रवार को कांस्य पदक जीत लिया है।

आपको बता दें की इन पैरालिंपिक खेलों में अवनि का यह दूसरा पदक है और पैरालिंपिक खेलों में ऐसा करने वाली अवनि लेखड़ा पहली भारतीय महिला खिलाडी बन गई हैं गौरतलब है की अवनि लेखड़ा से पहले जोगिन्दर सिंह सोढ़ी ने भी 1984 के पैरालिंपिक खेलों में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे।

Related News