आपको बता दें कि रविवार को आईपीएल के 12वें सीजन के एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (नाबाद 80), शुभमन गिल (76) और क्रिस लिन (54) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 34 रनों से करारी शिकस्त दे दी। आंद्रे रसेल ने 30 गेंदों में 50 रन पूरे किए, जबकि 40 गेदों में 8 छक्कों और छह चौकों की मदद से 200 के स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस प्रकार रसेल ने अपने आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक पूरा किया। इतना ही नहीं आंद्रे रसेल ने आईपीएल सीजन 12 में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए।

आपको बता दें कि आंद्रे रसेल अब क्रिस गेल के छक्कों के ऑलटाइम बेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
जी हां, आईपीएल 2012 में क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 59 छक्के जड़े थे। गेल का यह रिकॉर्ड पिछले 7 साल से बरकरार है। लेकिन गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रसेल को महज 10 छक्कों की दरकार है। कोलकाता की टीम यदि प्लेऑफ में पहुंचती है, तो संभव है इस सीजन में क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल अपने नाम कर लें।

सिर्फ एक आईपीएल सीजन मे सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड


क्रिस गेल (आईपीएल 2012)— 59 छक्के
क्रिस गेल (आईपीएल 2013)— 51 छक्के


आंद्रे रसेल (आईपीएल 2019)*— 50 छक्के
क्रिस गेल (आईपीएल 2011)— 44 छक्के

Related News