खेल डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों में गोल्फ कोर्स से भारतीय प्लेयर अदिति अशोक पदक तो नहीं जीत पाई लेकिन उन्होंने इस खेल में बेहतर प्रदर्शन कर देश का और प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कोबिंद का दिल जीत लिया है।

आपको बता दें की अदिति अशोक दुनिया की 200वें नंबर की गोल्फर खिलाडी हैं इसके बावजूद उन्होंने इन खेलों में वर्ल्ड नंबर वन अमेरिकी खिलाड़ी नेली कोर्डा को काफी अच्छी टक्कर दी और एक शॉट से पदक से चूक गईं जिसके बाद पीएम मोदी ने ट्विट करते हुए लिखा की- बहुत बढ़िया अदिति! आपने Tokyo2020 के दौरान जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया है।

एक पदक बहुत कम छूट गया, लेकिन आप किसी भी भारतीय से कहीं आगे निकल गए हैं और एक निशान को चमका दिया है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। तो वही देश के राष्ट्रपति कोबिंद ने ट्विट करते हुए लिखा कि- अच्छा खेला, अदिति अशोक! भारत की एक और बेटी ने पहचान बनाई! आज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से आपने भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आपने बेहद शांत और शिष्टता के साथ खेला है। धैर्य और कौशल के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई।

Related News