आईपीएल के 39वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बहुत ही रोमांचक मैच देखने को मिला। एक रन से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपरकिंग्स के एक रन से हरा दिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 26 रन बनाने थे। महेंद्र सिंह धोनी ने उमेश यादव के शुरुआती पांच गेंद पर 24 रन बना लिए, लेकिन आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए।

शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद चेन्नई हार गई। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "धोनी ने वही किया जो हमेशा से करते आ रहे हैं। उन्होंने हमे डरा दिया था।" धोनी ने 48 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाए।

यह चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। इसके बावजूद वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। बेंगलुरु की सीजन में तीसरी जीत है। उसके छह अंक हो गए। उसे अभी चार मैच और खेलने हैं। सभी में जीत हासिल करने पर वह प्लेऑफ में पहुंच सकता है।

Related News