गांधी परिवार मेंं संजय गांधी एक ऐसे शख्स थे, जो हमेशा विवादों मेंं रहे। चाहे मनका गांधी से उनकी शादी का मामला हो या फिर उनकी अपनी मां इंदिरा गांधी से संबंधों की बात हो। कई विवाद उनके साथ जुडे थे, फिर भी लोग उनकी एक झलक देखना चाहते थे, उन्हें सुनना और समझना चाहते थे। यही वजह थी कि उनके सभा मेंं भारी भीड़ होती थी।



संजय गांधी इंदिरा गांधी के छोटे बेटे थे। मात्र 33 साल की उम्र मेंं उनकी मृत्यु हो गई। संजय गांधी को तेज़ हवा में विमान उड़ाने का बहुत शौक था, लेकिन उनका यही शौक उनके मृत्यु का कारन बना। लेकिन कहा जाता है कि इंदिरा गांधी ने संजय की मौत की खबर के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'उसकी घड़ी और चाबियां कहां है।



तब यह अफवाह थी कि अचानक हुए इस हादसे के पीछे किसी का हाथ है। यहां कि इंदिरा की भूमिका को लेकर भी तमाम तरह की अफवाह उड़ने लगी। इनमें से एक यह भी थी कि संजय की मौत में उनकी भी भूमिका थी।

Related News