भारत के कुछ चर्चित राजनेताओं के रहन-सहन और बोलने का तरीका भी जनता को खूब प्रभावित करता है। जी हां, आप यह बात जरूर सोचते होंगे कि भारत के ये पॉपुलर नेता पूरे देश में इतनी राजनीतिक सभाएं करते हैं, फिर खुद को इतना स्वस्थ्य कैसे रख पाते हैं।

आज हम आपको इस स्टोरी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि ये लोग कब और कितना और क्या खाते हैं।

अरविंद केजरीवाल



दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मसालेदार खाने से हमेशा परहेज करते हैं। उन्हें डायबिटीज़ है, ऐसे में वह बहुत संभालकर खाते हैं। वह अपनी पत्नी के बने हाथों का खाना खाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल के खाने का ध्यान उनकी पूरी टीम रखती है। उन्हें मूंग की खिचड़ी, ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी ड्रिंक तथा लो शुगर डाइट बहुत पसंद है।

दिल्ली के CM केजरीवाल को मिलता है इतना वेतन, जानकर रह जाएंगे हैरान

सपा मुखिया अखिलेश यादव



अखिलेश यादव नाश्‍ते में पूरी सब्जी या फिर सैंडविच खाते हैं। इतना ही नहीं वह दूध और चना भी खाते हैं। अखिलेश अपने पास हमेशा चॉकलेट रखते हैं। उन्हें अदरक वाली चाय पीना बेहद पंसद है। डिनर में वह दाल, चपातियां तथा हरी सब्जियां खाते हैं। वह फास्‍टफूड खाना कत्तई भी पसंद नहीं करते हैं।

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक है दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल, क्लिक कर जान लें

सोनिया गांधी



कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्सर घर का बना खाना ही खाती हैं। लंच में वह मिक्‍स दालें, हरी सब्‍जी, चपाती तथा दही लेना खूब पसंद करतीहैं। रात में वह बहुत ही हल्का भोजन करती हैं। उन्हें गुजराती खाना भी बेहद पसंद है।

Related News