इंटरनेट डेस्क। यह बात तो आप सभी जानते होंगे कि भारत में सरकारी नौकरी मिलना आसान काम नहीं है। कई उम्मीदवार जो परीक्षा पास करने के लिए सालों से तैयारी कर रहे होते है, वे भी मेरिट में स्थान नहीं बना पाते है। हालाँकि कई क्षेत्र ऐसे भी है जहां पर शैक्षणिक ज्ञान से ज्यादा शारीरिक बल महत्वपूर्ण होता है और इसलिए कठिन प्रवेश परीक्षा की बजाय कठिन शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

जिन क्षेत्रों में जाने के लिए शारीरिक परीक्षा की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है उनमें सेना का स्थान महत्वपूर्ण है। भारतीय सेना आमतौर पर सैनिकों की भर्ती के लिए खुली भर्ती आयोजित करती है। कई युवा सेना में भर्ती होने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी किस्मत आजमाते हैं और उनमें से कुछ अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल भी करते है।

जहां भर्ती प्रक्रिया के दौरान नकली दस्तावेज प्रस्तुत करना एक आम बात है लेकिन एक बार इसी तरह की भर्ती में एक युवा ने चयनित होने के लिए जो किया उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अंकित कुमार को यह बात पता थी कि उनकी लम्बाई सेना भर्ती के मानदंडों को पूरा करने के लिए थोड़ी काम थी तो उसने अपनी लम्बाई बढ़ाने के लिए अपने सिर पर पत्थर मार लिया ताकि उसके सिर पर सूजन आ जाए।

सिर पर सूजन आने के बाद अंकित भर्ती शारीरिक परीक्षा में उपस्थित हुआ और लगभग उसका चयन भी हो गया था। मापने पर उसकी लम्बाई आवश्यकता से थोड़ी ज्यादा पाई गई थी। लम्बाई परिक्षण में पास होने के बाद कुछ अधिकारीयों को उस पर संदेह हुआ और जब उसके सिर का बारीकी से निरीक्षण किया था तो इस पर सूजन पाई गई। पूछताछ पर, अंकित ने स्वीकार किया कि लम्बाई बढ़ाने के लिए उसने अपने सिर को चोटिल कर लिया था।

इस भर्ती में अंकित के अलावा कई अन्य उम्मीदवारों को भी नकली दस्तावेजों और प्रवेश पत्रों के साथ पाया गया था जो कि हर बार होने वाली भर्ती प्रक्रिया में एक आम बात है।

Related News