देश-दुनिया से जुडी हर वो खबर ... जो आपको जानना हैं जरुरी। राजनीति और सैन्य क्षेत्रों से जुडी लेटेस्ट और रोचक ख़बरों के लिए चैनल को फॉलो करें।

यूपी के बिजनौर में महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली हैं। अवनी सिंह ने इस बाबत अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया हैं। उन्होंने कहा कि, उन्हें मोबाइल फोन पर दो बार धमकी दी गई।

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने धमकी भरे कॉल वाले नंबर को ट्रेस कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी हैं। आपको बता दे, अवनी सिंह के पति लोकेंद्र सिंह चौहान की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वे स्योहारा में गांव आलमपुरी निवासी थे।

रविवार को अवनी सिंह ने स्योहारा थाने में तहरीर दी और कहा कि, 24 अक्टूबर की शाम करीब साढे़ छह बजे और 27 अक्टूबर को दोपहर एक बजकर 26 मिनट पर अज्ञात लोगों ने उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल किया। और उन्हें गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।

दोस्तों अगर आप इस पोस्ट के बारे में कोई प्रतिक्रिया देना चाहते हैं तो, हमें कमेंट बॉक्स में लिखें। अन्य राजनीतिक ख़बरों के लिए चैनल को फोल्लोव करे।

Related News