अकबर का नाम आज भी इतिहास में बड़ी इज्जत के साथ लिया जाता है और उन्हें हर कोई जानता है। वे एक महान शासक थे जिन्होंने दिल्ली पर लगभग 72 साल तक राज किया था। उनके पास किसी चीज की कोई कमी नहीं थी और वे अपने शासनकाल के दौरान काफी सम्पन्न थे।

लेकिन फिर भी अकबर की एक इच्छा थी जो कभी पूरी नहीं हो सकी। वे महाराणा प्रताप को बंदी बनाना चाहते थे। अकबर ने मेवाड़ पर सर्वप्रथम 1576 में आक्रमण किया था लेकिन इसमे उसकी बहुत ही बुरी हार हुई थी ।

उन्होंने एक के बाद एक मेवाड़ पर कई आक्रमण किए लेकिन वे एक भी बार महाराणा प्रताप को हरा नहीं पाए। अकबर ने 1575 से लेकर 1586 तक मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप को हराकर अपना गुलाम बनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए।

अकबर को हर बार हार का सामना करना पड़ता और महाराणा प्रताप इसमें हमेशा विजयी रहते थे। बाद में महराणा प्रताप की मृत्यु बीमारी की वजह से हो गयी थी तो अकबर इस बात से बहुत दु:खी हुआ था।

Related News